फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हमरे शंकर जी के जटवा लहरेदार

हमरे शंकर जी के जटवा लहरेदार

Fri, 21 Jul 2017 09:21 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
हमरे शंकर जी के जटवा लहरेदार
अग्रवाल समाज ने सावनी फुहार कार्यक्रम का आयोजन किया। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रवाल भवन में आयोजित सावनी फुहार कार्यक्रम में गीत संगीत के बीच हुए रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान सावनी क्विन कांटेस्ट में महिलाओं ने कैट वॉक भी किया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की आराधना से हुई। इसके बाद कजरी गीत ‘हमरे शंकर जी के जटवा लहरेदार’ ने माहौल में भक्तिमय बना दिया। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। संस्था सदस्य मिलन, शालू, सीमा और श्रुति जैन की बेटी समृद्धि जैन ने नृत्य कर पूरे कार्यक्रम में जान फूंक दी। वहीं दीपाली, बीना और रितु ने कजरी के माध्यम से लोकगीतों को प्रस्तुत किया। इसके बाद हास्य व्यंग्य का दौर चला। ग्रुप डिस्कशन में नोटबंदी, जीएसटी के साथ सास बहू ने मनोरंजन को चरम पर पहुंचाया। कार्यक्रम का संचालन रश्मी बंका, मोनिका गर्ग, मधू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रीता अग्रवाल, मंजुल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सुधा मोदी, मीनू अग्रवाल, शालिनी अनुराग, मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed