फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवाओं को वोटर बनने का खास मौका

युवाओं को वोटर बनने का खास मौका

Sat, 01 Jul 2017 08:12 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को वोटर बनने का खास मौका
मतदाता

विज्ञापन
गोरखपुर। विधानसभा और लोकसभा की वोटर लिस्ट में अभी भी जिन लोगों के नाम नहीं दर्ज हो सके हैं, उन्हें वोटर बनने का फिर एक मौका है। आयोग के निर्देश पर फिर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत की गई है, जिसमें वोटर बनने के लिए युवाओं को विशेष तरजीह मिलेगी। एक जनवरी 2017 को 18 साल पूरा करने वाले सभी छूटे युवाओं को इस अभियान में वोटर बनाने का लक्ष्य है। शनिवार क ो शहर के सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज से इसकी शुरूआत हुई।
तहसीलदार सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में कालेज में लगे कैंप में पहले दिन 117 विद्यार्थियों ने वोटर बनने के लिए फार्म छह भरकर जमा किया। तहसीलदार ने बताया कि बीएलओ और निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर वोटर बनने, नाम दुरुस्त कराने और कटवाने आदि के लिए आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। उसे भरने के बाद वहीं जमा भी किया जा सकता है। बताया कि युवाओं समेत सभी छूटे हुए लोगों की सहूलियत के लिए नौ और 23 जुलाई को विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहकर वोटर बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन के कैंप में रजिस्ट्रार कानूनगो उदय राज रत्ना, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार, लेखपाल शेषनाथ वर्मा, राजू सिंह, मुन्ना प्रसाद, अशोक भारती, गिरीश चंद्र, आफताब अहमद, कैलाश यादव समेत कई बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed