फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जीएसटी के विरोध में बंद रहा बाजार

जीएसटी के विरोध में बंद रहा बाजार

Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में बंद रहा बाजार
संतकबीरनगर। एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के विरोध में देशव्यापी बंद के क्रम में शुक्रवार जिले में भी बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

दुकानें बंद कर व्यापारी पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के नेतृत्व में गोला बाजार में एकत्र हुए। यहां से शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान जो दुकानें खुलीं थी, उन्हें भी बंद करा दिया गया। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने यहां प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्वांचल अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी लागू करने से पहले खामियों को दूर किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था है कि उसके तहत वर्ष में 37 बार रिटर्न फाइल करनी पड़ेेगी, इसे बदलकर साल में केवल एक बार ही रिटर्न फाइल करने का नियम बनाया जाए। व्यापारी समाज जीएसटी को मौजूदा स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगा। जीएसटी में एक पदीय टैक्स का विधान बनाया जाए, बदले में डेढ़ से ढाई प्रतिशत तक टैक्स यदि आवश्यकता हो तो बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता व महेश कुमार ने कहा कि सरकार ढींढोरा पीट रही है कि जीएसटी से वस्तुओं के दाम घटेंगे, जबकि ऐसा नहीं है। आम उपयोग की वस्तुओं पर भी पांच प्रतिशत की जगह 12 से 18 प्रतिशत तक का टैक्स लगाया जा रहा है। जीएसटी के नियमों की जानकारी इतनी जटिल बनाई गई है कि 95 प्रतिशत व्यापारी इससे अंजान है।

तमाम व्यापारी इस स्थिति में नहीं है कि 50-50 हजार का कंप्यूटर खरीदें और दस से 15 हजार रुपये मासिक का आपरेटर रखें। व्यापारियों ने मांग की कि साल में केवल एक बार ही टैक्स लिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में विजय सिंह, रामजी गुप्ता, तीरथ राज, बैजनाथ जायसवाल, श्रीराम सिंह, अयोध्या प्रसाद कसौधन, मूलचंद्र मौर्या, आत्माराम, कमलेश कसौधन, विनोद कुमार, रंगीलाल, नरेंद्र सिंह, हीरालाल, अवध विहारी, संतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कसौधन, कमलेश प्रसाद, गौरीशंकर, विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, लड्डू गुप्ता, गुरमीत छावड़ा, दीपक रूंगटा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed