{"_id":"595693f44f1c1b414d8b4aa1","slug":"141498846196-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर भाठ के दीउलिया टोले में शुक्रवार को 23 वर्षीया विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। ससुराल पक्ष की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। देर शाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का पति रोजी-रोटी के लिए कहीं बाहर रहता है।
अब्दुल चक इस्लाम गांव निवासी हरिलाल गुप्ता की बेटी वंदना की शादी तीन वर्ष पूर्व रामपुर भाठ गांव के दिउलिहा टोला निवासी योगेंद्र गुप्ता के बेटे चुन्नू से हुई थी। रोजी-रोटी के लिए चुन्नू बाहर रहता है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वंदना की सास सावित्री को घर में कुछ गिरने की आवाज सुनाई तो दी तो वे बहू के कमरे में पास पहुंचीं, लेकिन फाटक अंदर से बंद था। ससुर योगेंद्र ने अन्य लोगों की मदद से फाटक तोड़ा तो अंदर वंदना का शव फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना मायके पक्ष को दी गई। वंदना का भाई श्रवण मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचना दी। एसओ रामकोला अजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।