{"_id":"595298cc4f1c1b0b478b4714","slug":"141498585292-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ,डीएसटीओ का वेतन कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ,डीएसटीओ का वेतन कटेगा
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर।जिला स्वास्थ्य पोषण मिशन की बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (डीएसटीओ) नागेंद्र सिंह व जिला आबकारी अधिकारी(डीईओ) रमाशंकर सिंह का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश डीएम ने सीडीओ को दिया है।
राज्य पोषण मिशन द्वारा जनपद के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बताया कि गांव में आयोजित होने वाले बीएचएनडी कार्यक्रम को सफल बनाने व पोषण कार्यक्रम में किए गए कार्यों की मानीटरिंग सीधे राज्य स्तर से की जा रही है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर मेगा काल सेंटर की स्थापना की गई है। मेगा काल सेंटर से पोषण मिशन कार्यक्रम व बीएचएनडी कार्यक्रम में की गई कार्रवाई व पूर्व में की तैयारी आदि के बारे में सीधे लखनऊ से फोन कर जानकारी ली जाएगी। इसके लिए फोन आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम व ग्राम प्रधान के पास सीधे किया जाएगा। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का लक्ष्य नवजात, बाल व मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है और इसका उद्देश्य आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम में सामंजस्य से गुणवत्तापरक सेवाएं पहुंचाना, जोखिम वाले बच्चों व महिलाओं की पहचान, जांच और आवश्यकतानुसार प्रबंध तथा सेवाओं की मांग बढ़ाना तथा सही व्यवहार अपनाने हेतु परामर्श देना है। बीएचएनडी आयोजन को सफल बनाने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी लोग अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इसे और प्रभावी बनाएं। डीएम ने बताया कि जेई एवं एईएस प्रभावित गांवों के साथ ही अन्य गांव में भी इसकी फीड बैक अधिकारी प्राप्त करते हुए इसे सफल बनाएं। बैठक में सीडीओ लालजी यादव, सीएमओ डॉक्टर एपी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दूबे, लाल जी शुक्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुुमार ओझा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई श्याम सुंदर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।