{"_id":"594d7b574f1c1b52028b4799","slug":"141498250071-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत गार्ड, एक घंटा ट्रेन लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत गार्ड, एक घंटा ट्रेन लेट
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गार्ड की शराब पीने की लत से गोरखपुर से सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को एक घंटा देरी से रवाना हो सकी। इसके चलते जहां इस गाड़ी के मुसाफिर परेशान हुए, वहीं रेलवे रनिंग स्टाफ में अफरा तफरी मची रही।
सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की गोरखपुर जंक्शन से रवानगी शाम 7.20 बजे होनी थी। रेल रैक समय से प्लेटफॉर्म छह पर लग गई। तय ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक गार्ड विजय स्वरूप शर्मा भी इस गाड़ी के साथ जाने के लिए समय से डीजल लॉबी पहुंच गए। ट्रेन में ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले गार्ड, ड्राइवर की ब्रीथ एनलाइजर से जांच की पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत जैसे ही गार्ड को चेक किया वह शराब के नशे में मिले। तत्काल वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीएमओ (वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक) टीसी जायसवाल को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर गार्ड विजय स्वरूप शर्मा को ड्यूटी से हटाकर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही दूसरे गार्ड को सीवान पैसेंजर के साथ रवाना करने का निर्णय हुआ। खोजबीन के बाद हाथ आए गार्ड अरशद हुसैन की देखरेख में सीवान पैसेंजर को तय समय से करीब एक घंटे बाद रवाना किया गया।
भीषण गर्मी में ट्रेन एक घंटा लेट होने से बढ़ी यात्रियों की बेचैनी देख रेलवे स्टाफ के बीच चर्चा रही कि डीजल लॉबी स्टेशन इंचार्ज आरके मिश्रा अगर खुद सीवान पैसेंजर के गार्ड की ड्यूटी संभाल लेते तो ट्रेन को लेट होने से बचाया जा सकता था।