{"_id":"594d2a774f1c1b26408b4574","slug":"141498229367-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के 245 बड़े बकायेदार, 25 करोड़ दबाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के 245 बड़े बकायेदार, 25 करोड़ दबाए
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 245 बड़े बिजली बकाएदारों को बिल जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम मिला है। 10 लाख या फिर उससे ज्यादा के बकाएदारों को बिल सुधार और जमा करने के लिए पांच जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे और कानूनी कार्रवाई भी होगी।
गोरखपुर नगरीय विद्युत वितरण खंड के 17 अवर अभियंताओं ने बड़े बकाएदारों की लिस्ट तैयार की है। इन सबने बिजली विभाग के 25 करोड़ रुपये से ज्यादा के बिल जमा नहीं किए हैं। सबसे ज्यादा 125 बड़े बकाएदार विद्युत वितरण खंड-दो से हैं। वितरण खंड एक से 69 और वितरण खंड तीन से 51 बड़े बकाएदारों की लिस्ट निकाली गई है। मुख्य अभियंता (वितरण) एके सिंह ने बताया कि बकाएदारों को अंतिम अवसर दिया गया है। निर्धारित समयसीमा के बाद बिजली काटी जाएगी। सबके नाम नोटिस बोर्ड चस्पा किए जाएंगे। मीडिया में भी नाम दिया जाएगा। बकाया वसूलने पर सख्ती की जाएगी।
बिजली बिल सुधरवाने का मौका
विद्युत उपकेंद्र या फिर उपभोक्ता सेवा केंद्र पर जाकर बकाया बिजली बिल देखा जा सकता है। इसके लिए 25 जून से पांच जुलाई के बीच विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यदि बिजली बिल में किसी तरह की त्रुटि होगी तो उसमें तत्काल सुधार किया जाएगा। सुधार के बाद जो बिल बचेगा, उसे जमा कराके रसीद दी जाएगी।
विज्ञापन
छह जुलाई से बिजली काटो अभियान
बड़े बकाएदारों के खिलाफ छह जुलाई से विशेष अभियान चलेगा। सबकी बिजली काटी जाएगी। यह सिलसिला 31 जुलाई तक चलता रहेगा। इस बार अभियान सख्ती से चलेगा।