{"_id":"5c6b0ed4bdec22737148625d","slug":"131550520020-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के आयुष विंग का भी लोकार्पण करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के आयुष विंग का भी लोकार्पण करेंगे पीएम
Tue, 19 Feb 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिपराइच, मुंडेरवा चीनी मिल, एलपीजी पाइप लाइन के अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के आयुष विंग का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वहां मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। ओपीडी के लिए अन्य उपकरण और संसाधन यहां भेजे जा रहे हैं। गोरखपुर एम्स फि लहाल जोधपुर एम्स की निगरानी और देखरेख में संचालित होगा। जोधपुर के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा को ही यहां का भी चार्ज दिया गया है।
पीएम 24 को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने गोरखपुर आ रहे हैं।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पीएम के दौरे पर कई परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। इसमें एम्स भी शामिल है। इसकी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। आयुष विंग के बाद धीरे-धीरे एम्स के दूसरे विभागों, ओपीडी की शुरुआत होगी। 22 जुलाई 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने ही एम्स की आधारशिला रखी थी। जिला प्रशासन के मुताबिक आयुष विंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इस विंग की शुरुआत करने के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोधपुर स्थित एम्स के जरिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 11 विभागों के लिए रिक्तियां निकाली थीं, जिसमें कई पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आयुष विंग के लोकार्पण से पहले केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी एक-दो दिन में गोरखपुर पहुंच जाएंगे।