फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का रहस्य बरकरार

पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का रहस्य बरकरार

Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का रहस्य बरकरार
death
सिद्धार्थनगर। अजीज की मौत कैसे हुई ? पोस्टमार्टम होने के बाद भी यह रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस पर पुलिस टीम ने विसरा जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया है। वहीं, परिवार के लोग अब भी बेटे की हत्या कर देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरड़िहवा गांव निवासी अजेरुनिशा नाम की महिला सोमवार को पिकअप पर अपने बेटे अजीज (22) का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई थी। महिला का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई है जबकि मिश्रौलिया व जोगिया पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना क्षेत्र जोगिया कोतवाली था। इसलिए एसपी ने जोगिया पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया था। नौ फरवरी की रात अजीज की संदिग्ध मौत हुई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी वजह से अजीज की मौत की गुत्थी उलझ गई है। जोगिया कोतवाली पुलिस ने विसरा प्रिजर्व करते हुए लखनऊ जांच करवाने की बात कह रही है। वहीं, मृतक अजीज की मां उसके ससुरालवालों पर हत्या करा देने का आरोप लगा रही है। एसओ जोगिया डीसी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है। विसरा जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई। इसके बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed