फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राष्ट्रपति ने शहर को खूबसूरत बनाने का दिया मंत्र

राष्ट्रपति ने शहर को खूबसूरत बनाने का दिया मंत्र

Sun, 09 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने शहर को खूबसूरत बनाने का दिया मंत्र
महामहिम ने शहर को खूबसूरत बनाने का दिया मंत्र
विज्ञापन

शहर के पांच विशिष्ट लोग राष्टपति से मिलने पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और मेयर सीताराम जायसवाल समेत शहर के पांच विशिष्टजनों को सर्किट हाउस में महामहिम रामनाथ कोविंद से मिलने का मौका मिला। इनमें अष्टभुजा शुक्ला, व्यवसायी भीष्म चौधरी और जीतू चौधरी शामिल हैं।
शाम 7:05 बजे से 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में महामहिम ने मेयर से शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की तर्ज पर विभिन्न संस्थाओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों के साथ मिलकर शहर को खूबसूरत बनाने की सलाह दी। मेयर ने बताया कि शहर के कई प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। अन्य चौराहों की भी सूरत जल्द बदल जाएगी। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और व्यवसायी भीष्म चौधरी का कुशल छेम पूछने के साथ ही कु ष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन के बारे में चर्चा की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भीष्म, इस संस्था के मार्गदर्शक मंडल में हैं। राष्ट्रपति भी इस संस्था के प्रयासों से प्रभावित हैं। हाल ही में संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने वह हरिद्वार भी गए थे।
विज्ञापन


तुम क्यों मुझसे मिलना चाहती थी...
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की पोती व अष्टभुजा शुक्ला की बेटी ओजशी शुक्ला (खुशी) को भी राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिला। उसे देखते ही महामहिम ने स्नेह देते हुए पूछा कि खुशी तुम क्यों मुझसे मिलना चाहती थी। अभी राष्ट्रपति का सवाल खत्म ही हुआ था कि उसने तपाक से जवाब दिया, आप देश के प्रथम नागरिक हैं इसलिए मिलना चाहती थी। ओजशी, लिटिल फ्लावर धर्मपुर में कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed