{"_id":"5be1c766bdec22695c1f62ca","slug":"131541523302-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन ड्राइवरों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन ड्राइवरों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एससी रेलवे के लोको पायलट की आत्महत्या कर लेने के मामले में अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर मंगलवार को विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लोको पायलट ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। क्षेत्रीय
अध्यक्ष जगतनारायण टैंक ने कहा कि पूर्वोत्तर भारतीय रेल में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के 30 से 40 प्रतिशत पद रिक्त हैं। रिक्तियों के चलते चालकों पर काम का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा है। वहीं अधिकारी कार्रवाई भी कर रहे हैं। हाल यह है कि छोटी गलती पर बड़ी कार्रवाई की जाती है। विरोध करने वालों में विनय शर्मा, भरत कुमार, प्रदीप कुमार, केसी सिंह, निरंजन कुमार, जयप्रकाश, एसके चौरसिया, दीपक, मनीष, संतोष कुमार, कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे।