{"_id":"5bddfc44bdec2269385b6918","slug":"131541274692-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया के बीच ढहाई जाएंगी 450 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया के बीच ढहाई जाएंगी 450 दुकानें
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्ग में आने वाली दुकानों को चिह्नित किया जा रहा है। सड़क का डिजाइन बनाने वाली फर्म के अभियंता राधेश्याम वर्मा ने बताया कि पेड़ काटने और बिजली के पोल हटाने की अनुमति भी मिल गई है। यह काम जल्द ही शुरू होगा। सड़क के दायरे में आने वाली कुल 450 दुकानें ढहाई जाएगी।
कार्रवाई की जद में आने वाली 250 दुकानें गोरखनाथ क्षेत्र की हैं। सड़क का डिजाइन बनाने वाली फर्म हाइवे इंजीनियर्स, भोपाल के अभियंताओं की देखरेख में शनिवार को गोरखनाथ क्षेत्र की ढहाई जाने वाली 50 दुकानों पर लाल निशान लगाया गया। मोहद्दीपुर से जंगल कौड़िया तक 17 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई की सड़क बननी है। सड़क के दायरे में आने वाली मोहद्दीपुर, धर्मशाला, गोरखनाथ और जंगल कौड़िया क्षेत्र की दुकानों के चिन्हिकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। सड़क पर कहां ओवरब्रिज की जरूरत होगी, इसका आकलन कराया जा रहा है।