{"_id":"5bb90a4e867a556856518cc3","slug":"131538853454-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार की जरूरत: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार की जरूरत: शिवपाल
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से में शनिवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने आए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार होनी चाहिए न कि गलत तरीके से चुनी हुई सरकार। कहा कि वक्त आ गया है कि एकजुट होकर ऐसी सरकार बनाई जाए जिसमें समाज का सभी तबका शामिल हो। न्याय व्यवस्था भी ऐसी होनी चाहिए कि किसी को ऐसा न लगे कि उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ है।
शिवपाल ने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा सामाजिक संगठन है। यह लोगों को एकजुट कर रहा है। इस मुहिम में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा भी उनके साथ है। सभा में वक्ताओं ने ईवीएम पर खूब सवाल उठाए। मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने कहा कि ईवीएम का दुरुपयोग कर देश व प्रदेश में सरकारें बनाई जा रही है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों मिली हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के जरिए मामला यह सुप्रीम कोर्ट में रखा गया था। इसके बाद कोर्ट ने ईवीएम से वीपीपैट जोड़ने का निर्देश दिया था। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर धर्म व जाति के नाम पर नफ रत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अंग्रेजों की तरह समाज को बांटकर सत्ता पर कब्जा बनाया रखना चाहती है। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद एवं पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप व भारतीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल हमीद अजहरी ने भी ईवीएम हटाने की पैरवी की। कार्यक्रम में रामचंद्र सिंह, सीमा कुमार, ध्रुव नारायण आर्य, अनिल कुमार, आरपी यादव, सतीश चंद्र, रामविलास प्रजापति, मोहम्मद शमीम, ओमप्रकाश, राधेश्याम सेहरा, पूनम, संध्या कुमारी, देविका आदि मौजद रहीं।

‘मुलायम कहीं से भी चुनाव लड़े, सेक्युलर मोर्चा उनके साथ’
सर्किट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की कि परिवार में विघटन न हो। पर सफल नहीं हुए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम, मैनपुरी या कहीं से भी चुनाव लड़ते हैं तो सेक्युलर मोर्चा का उनको पूरा समर्थन है।
विज्ञापन