फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर हंगामा

पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर हंगामा

Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर हंगामा

विज्ञापन
पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर हंगामा
डीएम के निर्देश पर दोपहर बाद बंद हुआ पर्चा बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव मंगलवार को दोपहर में अचानक स्थगित हो जाने पर कालेज में हंगामा हो गया। छात्र नेताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस सतर्क हुई। जिससे कुछ देर बाद हंगामा बंद हुआ। वहीं कालेज प्रशासन के साथ सीओ ने बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के मसले पर विचार विमर्श किया। उधर, छात्रसंघ चुनाव के मसले पर छात्र नेताओं की राय अलग - अलग है। कुछ चुनाव के पक्ष में हैं तो दूसरा गुट इसमें पेच फंसा रहा है।

मंगलवार को पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश यादव की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही थी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के दो और महामंत्री पद के दो पर्चे बिके थे। दोपहर में डीएम की ओर से लिखा पत्र कॉलेज में आया। जिसके मद्देनजर चुनाव स्थगित कर दिया गया। डीएम की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि छात्रसंघ महामंत्री नारायण दत्त उपाध्याय समेत नो अन्य लोगों की शिकायत है कि कॉलेज फंड की रकम का दुरुपयोग हुआ है। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया अभी चल रही है। छात्रसंघ चुनाव होने पर कॉलेज में पढ़ाई बाधित होने के साथ ही शांति व्यवस्था खराब होने की आशंका है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव को स्थगित कर दिया जाए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस मसले पर जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराएगा। उधर छात्रसंघ चुनाव अचानक स्थगित होने के मद्देनजर कालेज प्रशासन के साथ सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बैठक की। इस दौरान कॉलेज में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि कॉलेज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed