फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   समपार फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन

समपार फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
समपार फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
समपार फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन
सबया चिरैया कोट गांव के लोगों ने सांसद को सुनाई पीड़ा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सिसवा क्षेत्र के सबया गांव के लोग सबया चिरैयाकोट समपार फाटक बंद होने से नाराज हैं। मंगलवार को गांव के लोगों कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। उनका कहना था कि समपार फाटक बंद होने से खेती किसानी में मुश्किल हो रही है। साथ ही आवागमन में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने पहले सांसद को अपनी पीड़ा सुनाई फिर डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। लोगों ने सुझाव दिया कि समापार फाटक के पास ओवरब्रिज बनाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत सबया की प्रधान गायत्री देवी ने कहा कि वर्ष 1947 से ही क्षेत्र के लोग समपार फाटक को पार कर अपने खेतों तक आते जाते रहे हैं। इन दिनों फाटक बंद हो जाने में समस्या हो रही है। खेती किसानी में परेशानी हो रही है। किसानों को खेतों तक जाने आने के लिए लंबी दूरी करनी पड़ रही है। इस समपार फाटक के रास्ते शवदाह के लिए लोग शमशान घाट तक जाते रहे हैं। फाटक बंद होने के बाद समस्या हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि समपार फाटक को साजिश के तहत बंद कराया गया है। उधर, सांसद पंकज चौधरी ने गांव के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। पत्र में उन्होंने ओवरब्रिज बनाने के लिए पहल करने को कहा है।
विज्ञापन

इस दौरान फुलवंता, सुधा देवी, संगीता देवी, रीता देवी, कलावती देवी, कैलाश प्रसाद, रामसेवक, रामआधर यादव, राधेश्याम यादव, लाल बहादुर, सुदामा प्रसाद, दुर्गावती देवी, सरोज देवी, गायत्री देवी, रबड़ी देवी, कैलाश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed