{"_id":"5aeb62874f1c1ba1098b7fe4","slug":"131525375623-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 शिक्षक गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 शिक्षक गैरहाजिर मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 04 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शिक्षकों के स्कूल से गैरहाजिर होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को बीएसए बीएन सिंह ने पिपरौली ब्लॉक के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। तीन स्कूलों में शिक्षक गैरहाजिर थे और बच्चे खेल रहे थे। वहीं दो स्कूलों में प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित थे। बीएसए ने गैरहाजिर सभी 14 शिक्षकों का वेतन, दो शिक्षामित्रों और चपरासी का मानदेय अगले आदेश रोक दिया है। सभी से दो दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है।
बीएसए पिपरौली ब्लॉक के एक ही परिसर में चल रहे प्राथमिक विद्यालय मलौली और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर मलौली में सुबह 8:40 बजे पहुंचे। यहां बच्चे परिसर में खेल रहे थे, शिक्षक नदारद थे। विद्यालय के सभी कमरों में ताले लगे थे। बीएसए ने प्राथमिक विद्यारलय मलौली पर तैनात शिक्षक आयशा खातून, शिप्रा श्रीवास्तव, रचना, अनामिका राय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अर्चना श्रीवास्तव, लक्ष्मी राय, रीता सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अमृता पांडेय का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय भीटी का निरीक्षण किया, जहां शिक्षक नहीं थे।
बच्चे भी नहीं आए थे। तीनों रसोइयां बाहर खड़ी थीं। शिक्षक कल्पना मौर्य, फजील अहमद, सुधा सिंह का वेतन रोक दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में सहायक अध्यापिका विद्या देवी, गौसमती देवी आपस में बातें करतीं मिलीं, जबकि प्रधानाध्यापक राजेश नायक अनुपस्थित थे। प्रधानाध्यापक का अवकाश का प्रार्थनापत्र व्यवहार पर नहीं चढ़ा था, उनका वेतन रोक दिया गया। बीएसए ने मौजूद शिक्षिकाओं को कम बच्चों की उपस्थिति पर चेतावनी भी दी। प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में दो शिक्षामित्र सविता स्वरूप और मुद्रिका दूबे को गैरहाजिर होने पर उनका मानदेय रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी पिपरौली अरुण सिंह को अनुपस्थित शिक्षकों के विद्यालयों की सेवा पंजिका और पत्र व्यवहार रजिस्टर को दो दिनों में उपलब्ध कराने के लिए कहा है।