फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बुद्ध-कबीर के संदेशों से बेहतर समाज निर्माण की जगाई अलख

बुद्ध-कबीर के संदेशों से बेहतर समाज निर्माण की जगाई अलख

Thu, 05 Apr 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Apr 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध-कबीर के संदेशों से बेहतर समाज निर्माण की जगाई अलख
यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। - फोटो : Amar Ujala
समाज में सौहार्द और प्रेम भावना बढ़ाने के उद्देश्य से कुशीनगर से शुरू हुई ‘एक यात्रा बुद्ध से कबीर तक’ का बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचने पर कई जगहों पर स्वागत किया गया। सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निकली यह यात्रा जिस ओर से भी गुजरी, लोगों ने जोश और उत्साह से यात्रा का इस्तकबाल किया। यात्रा के जरिए भगवान बुद्ध और कबीर के संदेश लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले दिन करीब 50 किलोमीटर की यात्रा पूरी होने के बाद भी यात्रा में शामिल लोगों के चेहरों पर थकावट का नामोनिशां नहीं था। सैंथवार, मल्ल-राजपूत ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस यात्रा के मुख्य संरक्षक एडीजीपी गुजरात विनोद कुमार मल्ल ने कहा कि आज जब समाज को जाति, धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, कबीर और बुद्ध के संदेश और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने वालेे ये देवदूत पूर्वांचल के कण-कण में हैं। समन्वयक राजेश प्रताप सिंह ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यात्रा को सफल बनाने में अरुणा प्रदीप, अमिता आर्या, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, एनबी सिंह, अजीत सिंह, अनिल, रजनीश, धमेंद्र, बृजेश, दीपक, प्रभात, रत्नेश और निक्की सिंह की सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन


शहर से पहुंचा श्रद्धालुओं का जत्था
बुद्ध और कबीर में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार को शहर से निजी और प्राइवेट वाहनों के जरिए कुशीनगर रवाना हुआ। सभी में इस एतिहासिक यात्रा में शामिल होने का उत्साह था। पूरी यात्रा के दौरान कबीर और बुद्ध के शांति संदेशों को गीत और प्रवचन के माध्यम से सभी के बीच पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारे में किया रात्रि विश्राम
मोहद्वीपुर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने लोगों के रात्रि विश्राम के लिए गुरुद्वारे में व्यवस्था की। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लोगों ने इस पुनीत कार्य को सुनकर, यात्रा के स्वागत और विश्राम की व्यवस्था की पहल की थी, जिसे आयोजकों ने सहर्ष स्वीकार किया।

आज के कार्यक्रम
सुबह 9 बजे- पैडलेगंज से मगहर की यात्रा
दोपहर 12:30 बजे - सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज पर कार्यक्रम
दोपहर 4-7 बजे - कबीर मंदिर की तरफ यात्रा (बीच में गुरुद्वारा कबीर साहिब पर कार्यक्रम)

यात्रा में मिले सहयोग से अभिभूत
कुछ अच्छा करने की मंशा और बुलंद हौसले विषम परिस्थितियों में इंसान का मनोबल टूटने नहीं देते हैं। इस यात्रा में मिले सहयोग से अभिभूत हूं। जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और इस पहल की सराहना की है।

- विनोद कुमार मल्ल, एडीजीपी गुजरात

नहीं महसूस हो रही थकान
यात्रा का पहला पड़ाव पूरा होने की खुशी है। बुद्ध और कबीर के संदेशो में आस्था के चलते इस यात्रा से जुड़ा। हर वर्ग और तबके ने इसे बराबर समर्थन देकर उत्साह बढ़ाया है। आगे भी इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
- अजीत सिंह, यात्रा में शामिल श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed