फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वाल्टरगंज मिल पर हो सकती है कार्रवाई

वाल्टरगंज मिल पर हो सकती है कार्रवाई

Wed, 27 Dec 2017 12:26 AM IST
basti
basti Updated Wed, 27 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज मिल पर हो सकती है कार्रवाई
suger mill - फोटो : amar ujala
बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल से जुड़े 14 हजार से अधिक किसान गन्ना मूल्य भुगतान के लिए परेशान हैं। मिल पर वर्ष 2016-17 का लगभग 31.25 करोड़ रुपये बकाया है। कई नोटिस के बाद भी मिल प्रशासन के द्वारा भुगतान नहीं करने से मिल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की कवायद चल रही है। जिला गन्ना अधिकारी रंजीत निराला ने मंगलवार को बताया कि गन्ना आयुक्त के आदेश का इंतजार हो रहा है। एक-दो दिन में मुकदमा दर्ज हो सकता है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि नौ दिसंबर 2017 को गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी के साथ जिले के विधायकों, मिल प्रबंधन और गन्ना समिति के सचिवों की बैठक हुई थी। जिसमें मिल के डायरेक्टर सहित अन्य को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो विधिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिसके बाद भी प्रबंधन ने किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया बल्कि निजी कार्यों में 9.29 करोड़ खर्च कर लिया गया। इससे गन्ना आयुक्त में नाराजगी है। विधिक कार्रवाई का निर्णय हो चुका है, बस आदेश का इंतजार है। इसके लिए मिल के अध्यासी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed