फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   योग क्लास में घुसी बाइक, एक की मौत

योग क्लास में घुसी बाइक, एक की मौत

Wed, 13 Dec 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 13 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
योग क्लास में घुसी बाइक, एक की मौत
accident - फोटो : graphic
सहजनवां के भिखरा गांव में चल रही योग क्लास में तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गया। इस हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य बेचन प्रसाद (60) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों (शंभु और आदर्श) को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक युवक भाग निकला। सहजनवां पुलिस के मुताबिक हादसा बाइक सीखने के दौरान हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


भिखरा गांव में सहकारी समिति के बाहर बीडीसी बेचन प्रसाद (60) योग क्लास चला रहे थे। इसमें गांव के राम मिलन यादव, विनोद, ओम प्रकाश और बुझावन योग की ट्रेनिंग ले रहे थे। सुबह पांच बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। वे पार्क में चक्कर लगाने लगे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित हुई बाइक तेज गति से योग क्लास में घुस गई। मौके पर मौजूद बीडीसी बेचन प्रसाद की गर्दन, सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक भाग निकला। हादसे में राम मिलन, विनोद, ओम प्रकाश और बुझावन को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed