फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खिचड़ी मेले को लेकर प्रशासन शुरू की तैयारी

खिचड़ी मेले को लेकर प्रशासन शुरू की तैयारी

Sun, 03 Dec 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 03 Dec 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खिचड़ी मेले को लेकर प्रशासन शुरू की तैयारी
मेला परिसर का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala
मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में एक माह तक चलने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को डीएम राजीव रौतेला ने मंदिर प्रबंधन के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था में जिस संसाधन की जरूरत हो, उसकी डिमांड भेज दें।
विज्ञापन


डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के अधिकारियों से कहा कि अतिरिक्त फोर्स, होमगार्ड और वाहन की कितनी जरूरत होगी, उसका आकलन कर लें। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि मेला परिसर के अलावा आसपास बिजली की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था अभी से कर ली जाए। ढीले तार भी ठीक करा लिए जाएं। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके लिए चार स्तरीय सफाई व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मेला परिसर और आसपास की नालियों की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए मेला स्थल के आस-पास, गुरुकुल विद्यालय, एमपी पॉलीटेक्निक, रेलवे इंस्टीट्यूट, रामलीला मैदान का उपयोग किया जाए। इन जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि वे वहां स्वास्थ्य कैंप लगाएंगे। वन विभाग को ठंड को देखते हुए जलौनी लकड़ी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल पांडेय, एडीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, रजनीश चंद, प्रभुनाथ, एसपी सिटी विनय सिंह, द्वारिका तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।


मेले में नेपाल से भी आते हैं श्रद्धालु
गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले में देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। एक महीने तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर रोज यहां पहुंचते हैं। मकर संक्रांति के बाद बुढ़वा मंगल को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed