फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार साल से संविदा बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

चार साल से संविदा बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
चार साल से संविदा बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
मधुपुर।
विद्युत सब स्टेशन सेमरा में संविदा कर्मचारियों ने चार वर्षों से तनख्वाह न मिलने के कारण मंगलवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बाधित कर तालाबंदी कर दी। इससे करीब 45 गांव की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर विभाग के अफसरों ने कर्मचारियों से फोन पर बातकर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की। देर शाम 11 घंटे बाद आश्वासन पर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल की। संविदा कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से तनख्वाह न मिलने के कारण परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। ठेकेदार से लेकर अफसर केवल आश्वासन देते हैं।
संविदा कर्मचारी एसएसओ गुड्डू यादव, इंद्रसेन सिंह, लाइनमैन राजेश, रमेश, मंटू, मंजीत ने 12 अक्टूबर 2013 से तनख्वाह न मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह आठ बजे सब स्टेशन सेमरा से दी जाने वाली आपूर्ति बाधित कर ताला बंद कर दिया। इससे मधुपुर, नवलपुर, कौलीखाल, सेमरा बुजुर्ग, ददरी, खुटभार, कंसासुर, कटघरा, बहसुआ, सनीचरा पट्टी दुबे, बैरियाडीह, कल्यानपुर, भैसहट, मिश्रौलिया, मठिया, बेलवादाखिली, कोड़र नीलकंठ, भटपुरवा, डौनाडीह, मझवलिया, पंडितपुर, छपरा, घोषी, रुदौली, खैरवा, मुहाल जलकल सहित लगभग 45 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। इसी बीच विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जेई रणविजय ने फोन पर कर्मचारियों को समझा-बुझाकर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की लेकिन कर्मचारी नहीं माने। उन्होंने इसकी सूचना एसडीओ को दी तो उन्होंने भी फोन पर बात की लेकिन कर्मचारी भुगतान की बात को लेकर अड़े रहे। देर शाम एसडीएम ने कुछ रकम दोनों एसएसओ के पास भेजकर बुधवार को पूरा वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन



संविदा कर्मचारियों ने बिना नोटिस दिए बिजली सप्लाई ठप कर दी थी। ठेकेदार वेद शुक्ला से बात कर बुधवार को पूरी तनख्वाह कर्मचारियों को दिलाई जाएगी। बिना नोटिस दिए सप्लाई ठप करने वालों पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदन कुमार, एसडीओ, कौड़ीराम

इतने लंबे समय से वेतन न मिलने की जानकारी नहीं है। कुछ उपकेंद्रों के संविदा कर्मचारियों का वेतन रुका था। शासन से फंड आ रहा है। धीरे-धीरे सबका भुगतान किया जा रहा है।

- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण

विभाग और कर्मचारियों के बीच में ग्रामीण परेशान
मधुपुर। क्षेत्र के राजेश यादव, आदर शाही, पप्पू शाही, चंडी शाही, रामेश्वर दुबे, रवि प्रताप शाही, मुन्ना प्रसाद, राजबल्लम सिंह, गोपाल सिंह, भगौती पांडेय, गामा यादव, महेश पासवान ने कहा कि ग्रामीण समय से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग और कर्मचारियों के विवाद में आए दिन आपूर्ति घंटों बाधित रहती है। इसकी शिकायत करने पर भी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। इसके पहले भी कर्मचारी कई बार वेतन न मिलने की शिकायत पर आपूर्ति बाधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed