{"_id":"59c41ac24f1c1bad688b5bad","slug":"131506024130-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी में 18 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी में 18 की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में 24 घंटे के दौरान 18 बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित पांच बच्चे भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान इंसेफेलाइटिस के 20 नए मरीज भी भर्ती किए गए।
24 घंटों के दौरान नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में आठ और पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में 10 बच्चों की मौत हुई। पीआईसीयू में मरने वाले बच्चों में पांच इंसेफेलाइटिस से पीड़ित थे। इसमें देवरिया की दिव्यांशी (9), सूरज (5), कुशीनगर का दीपराज (12), अंश (1) और संतकबीर नगर का अंश (3 ) शामिल हैं। भर्ती होने वाले में गोरखपुर के 9, कुशीनगर के 2, देवरिया और महराजगंज के 3 -3 , बिहार, सिद्धार्थनगर व बस्ती के 1 -1 मरीज शामिल हैं। जनवरी से लेकर अब तक मेडिकल कॉलेज मेें इंसेफेलाइटिस के 1160 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। वहीं 248 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में नेहरू चिकित्सालय के इंसेफेलाइटिस वार्ड में 138 मरीजों का इलाज चल रहा है।