फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीजीआई के डॉयरेक्टर ने जांचा इंसेफेलाइटिस वार्ड

पीजीआई के डॉयरेक्टर ने जांचा इंसेफेलाइटिस वार्ड

Tue, 12 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई के डॉयरेक्टर ने जांचा इंसेफेलाइटिस वार्ड

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड का सोमवार को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) के डॉयरेक्टर प्रो. राकेश कपूर ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बालरोग विभाग में उपलब्ध संसाधनों को भी देखा। वह शासन के निर्देश पर दो दिन मेडिकल कालेज में रुकेंगे और कमियों को दूर करने के लिए बीआरडी प्रशासन को सुझाव देंगे।

दोपहर बाद बालरोग विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे प्रो. राकेश कपूर ने इलाज की व्यवस्था देखकर संतोष जताया। कहा कि बाल रोग विभाग में जो संसाधन उपलब्ध हैं वह शायद ही कहीं और हों, बस जरूरत है मैन पावर की। विभाग में क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, इससे दिक्कत हो रही है। इतने ज्यादा मरीजों के लिए एक अलग इंस्टीट्यूट होना चाहिए। हालांकि कॉलेज में बन रहे पांच सौ बेड के बालरोग अस्पताल के बारे में बताने पर उन्होंने इसे अच्छी पहल बताया। एनआइसीयू, पीआइसीयू और सामान्य वार्डों का निरीक्षण करने के बाद प्रो. कपूर ने कहा कि मरीजों की संख्या के साथ ही तीमारदारों की भी भीड़ ज्यादा है। एक-एक मरीज के साथ छह-छह तीमारदार आते हैं, इसे कम करना होगा। यह जागरूकता से होगा। लोगों को बताना होगा कि अस्पताल में ज्यादा भीड़ का नुकसान उनके ही मरीज को है। भीड़ से एक तो अव्यवस्था फैलती है और दूसरे गंदगी संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed