{"_id":"59944e6a4f1c1bdf778b462a","slug":"131502891626-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पथराव
Updated Wed, 16 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की एनेस्थीसिया आईसीयू में बुधवार को प्रसूता की मौत के बाद तीमारदार भड़क गए। शव आईसीयू से बाहर लाने के बाद गुस्साए तीमारदारों ने पथराव कर दिया। इससे आईसीयू का शीशा टूट गया। तीमारदार मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था से नाराज थे।
खजनी की रितु (24) को पति जितेंद्र नौ अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज लाए थे। भर्ती होने के बाद 10 अगस्त को रितु ने बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत खराब हो गई। इस पर रितु को आईसीयू और नवजात को एनआईसीयू में रखा गया। 10-11 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हुआ। जितेंद्र का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी से एनआईसीयू में भर्ती मासूम बेटे की मौत हो गई। तब पत्नी की नाजुक हालत देखकर वह गम दब गया था। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था ने बुधवार सुबह पत्नी की भी जान ले ली। रितु की मौत के बाद तीमारदार भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे आईसीयू का शीशा टूट गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस जब पहुंची, तब तक हंगामा करने वाले इधर-उधर हो चुके थे।