फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मौत पर अफसरों के झूठ से उठा परदा

मौत पर अफसरों के झूठ से उठा परदा

Sat, 12 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
मौत पर अफसरों के झूठ से उठा परदा

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौतों का आंकड़ा जिला और मेडिकल प्रशासन छुपाने में जुटा है। डीएम राजीव रौतला ने 10 और 11 जुलाई को सिर्फ 30 मौत होने का दावा किया था लेकिन मेडिकल कॉलेज के रिकार्ड के मुताबिक इन तारीखों में 48 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज में ही मरीजों के भर्ती और मौत का रिकार्ड उपलब्ध हैं, फिर भी मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में नवजात बच्चों की मौत हुई है। इन सबके नाम के आगे मां (बेबी ऑफ प्रीति) का नाम लिखा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 48 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इसके रिकार्ड भी उपलब्ध हैं। वार्ड नंबर 10 में भर्ती नेपाल के रूपन देही जिला के भगवती की मौत शुक्रवार को सुबह 10 बजे हुई है। इसी वार्ड में भर्ती गोरखपुर के रामजी भी काल के गाल में समा गए हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अफसर मामले को दबाने में लगे हैं। 48 लोगों की मौत हो गई, फिर भी किसी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मेडिकल कॉलेज का भर्ती रिकार्ड भी नहीं मिल रहा है। इन मौतों की असली वजह बीमारियों को बताने की तैयारी है लेकिन प्रशासनिक अफसर मामले को नहीं दबा सकेंगे। जांच में सारी पोल खुल जाएगी। बहरहाल, इन मौतों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिले के आला अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। मामला मुख्यमंत्री के जिले से जुड़ा है। लखनऊ के आला अफसर मामले की पल-पल की रिपोर्ट भी ले रहे हैं। माना जा रहा है कि जिले और मेडिकल कॉलेज के बड़े अफसरों पर गाज गिरनी है।
विज्ञापन



10 अगस्त की रात बजे से 11 अगस्त को शाम पांच बजे के बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौतें।

बड़ों की मौत
एकेडमिक वार्ड में भर्ती वीरेंद्र गोपाल, अनिरुद्ध सिंह, गायत्री देवी, बलिकरन, पूरन यादव, घनश्याम, रुबिना खान, इंदु सिंह, विजय बहादुर, उमाशंकर, राम करन, राम नरेश, हीरालाल, राज कुमार, भगवती, रामजी और वार्ड नंबर चार महिला वार्ड में भर्ती शंकेषा देवी सहित अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मौत
शालू, ज्योति, वंदना, प्रतिज्ञा, मंजू, आरुषि, शिवानी, फ्रूटी, खुशी, दीपक, शाहन, सदीमुन्ननिशां, लवकुश, अब्दुल रहमान, बेबी ऑफ प्रमिला, बेबी ऑफ अंतिमा, बेबी ऑफ कंचन, बेबी ऑफ सीमा, बेबी ऑफ ऋतु, बेबी ऑफ सुमन, बेबी ऑफ जीना, बेबी ऑफ रंभा, बेबी ऑफ रंभा, बेबी ऑफ कंचन, बेबी ऑफ केसी, बेबी ऑफ लक्ष्मी, बेबी ऑफ सारिका, बेबी ऑफ प्रीति और बेबी ऑफ मनोरमा सहित अन्य।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed