फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंगेतर से मिलने गई युवती से गैंगरेप

मंगेतर से मिलने गई युवती से गैंगरेप

Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंगेतर से मिलने गई युवती से गैंगरेप
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर मंगेतर से मिलने गई युवती से चार युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। सोमवार को मामला थाने पर पहुंचा तो पुलिस सकते में आ गई। देर शाम चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। घटना रविवार रात की है।
विज्ञापन

19 वर्षीय पीड़िता क्षेत्र के गांव में ब्याही अपनी बहन के घर 13 जुलाई को गई थी। युवती की शादी बहन के पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय है। उसका मंगेतर मुंबई जाने वाला था। इस कारण वह मंगेतर से मिलने वह बहन के घर गई थी। आरोप है कि 16 जुलाई की रात लगभग आठ बजे बहन के घर के कमरे में अपने मंगेतर से बातचीत कर रही थी। उसी दौरान बहन के गांव के रहने वाले परवेज, रिजवान, नूरुद्दीन और अफसर जबरिया उसका दरवाजा खुलवाने लगे।
विज्ञापन

युवती ने मंगेतर को कमरे में छिपा कर दरवाजा खोल दिया। मंगेतर को भगाकर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बहन की सास ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो युवकों ने उन्हें मारपीट कर दूसरे कमरे बंद कर दिया। रात आठ बजे से लेकर रात दो बजे तक आरोपी मनमानी करते रहे। प्रभारी एसओ एसबी सिंह ने बताया कि मामले के चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed