फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the civic sense matter for city persons

बदइंतजामी ढेरों, जाम झेलने को मजबूर शहरवासी

Mon, 15 Apr 2019 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
the civic sense matter for city persons
गोरखपुर निकाय चुनाव - फोटो : SELF
यहां का ढाला तो ऐसा है कि पुलिस का हर इंतजाम ‘लुढ़क’ ही जाता है। जाम से निजात को ट्रैफिक लाइट लगवाए लेकिन इसका पालन नहीं होता। होमगार्ड लगाए पर नियंत्रण नहीं कर पाते। ढाला-बेतियाहाता मार्ग को एकल (वन वे) किया गया। बैरिकेडिंग भी लगाई। सब बेअसर। अब नई कोशिश हुई। पत्थर के डिवाइडर और बैरक लगाए ताकि बड़े वाहन और ऑटो ना जा सके।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की कोशिशें अपनी जगह, नागरिकों की बेसब्री भी व्यवस्था बिगाड़ देती है। रूस्तमपुर ढाला पर तो शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है, जब लोगों को जाम में फंसना न पड़ता हो। चौराहा पार होने में तो कई बार तो घंटों लग जाते हैं। लोग हैं कि दूसरी ओर से आने वालों से पहले खुद पार होने की होड़ करते दिखते हैं। और पुलिस उन्हें रोक नहीं पाती।
विज्ञापन

जाम की वजह

0 वन-वे होने के बावजूद ऑटो खड़ा होना
0 वाहनों के खड़े होने से संकरी होती है रोड
0 हाइवे पर भी ऑटो आदि का खड़ा होना
0 चौराहे पर वाहनों का आगे बढ़कर रुकना
0 चौराहे के इर्दगिर्द ठेले-दुकानों का लगना

ये कोशिशें जरूरी

0 निर्धारित स्टैंड पर ही सवारी भरे ऑटो
0 वाहनों को स्टाप लाइन पर खड़ा कराएं
0 वनवे मार्ग पर कोई वाहन खड़ा ना हो
0 ढाला से 500 मीटर तक वाहन न रुकें
0 चौराहे से ठेले-दुकानों को दूर लगवाएं
 

मुख्य मार्ग पर ही रहते हैं ऑटो

मुख्य मार्ग पर ही ऑटो खड़े होने से जाम लगता है। यातायात पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश जाम लगने पर ही करती है। पहले सख्ती की जाए तो फायदा होगा।
-अजीत सिंह, बड़गो रोड

पुलिस की सख्ती जरूरी है
सड़क के दोनों किनारे ठेले और खरीदारों के वहीं खड़े वाहन मुसीबत हैं। अक्सर इस वजह से भी यहां पर जाम लगता है। पुलिस की सख्ती की जरूरत है।
राजेश दत्त पांडेश, रूस्तमपुर

लोग बैरीकेडिंग हटा देते थे। अब भारी पत्थर रखे गए ताकि ऑटोवाले न घुस पाएं। चौराहे से 50 से 100 मीटर की दूरी पर ऑटोवाले सवारी भरें, इसके निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। यातायात पुलिस और चौकी पुलिस के अन्य काम में व्यस्त होने से ही चौराहे पर ऑटो आ रहे हैं। इन्हें रोका जाएगा, ताकि जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed