{"_id":"5c2649ddbdec22570b2fd47b","slug":"121546013149-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के अमन की अगुवाई में यूपी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के अमन की अगुवाई में यूपी की टीम विजेता
Fri, 28 Dec 2018 09:35 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब गोरखपुर के अमन की कप्तानी में यूपी की टीम ने अपने नाम किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विजयवाड़ा में आयोजित 29वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब गोरखपुर के अमन की कप्तानी में यूपी की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में उड़ीसा को यूपी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी।
यूपी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि यूपी की टीम ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। यूपी ने कर्नाटक और मध्यप्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने आठ ओवर में 90 रन बनाए।
कप्तान अमन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में हैदराबाद की टीम आठ ओवर में 46 रन ही बना सकी। सेमीफाइनल में यूपी ने 63 रन बनाए। जवाब में गोवा की टीम आठ ओवर में 51 रन ही बना सकी। फाइनल में उड़ीसा की टीम आठ ओवर में 40 रन बना सकी। यूपी की ओर से अमन ने 11 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
यूपी की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी के गौरव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। गोरखपुर के प्रिंस, फैज और शिवम भी यूपी टीम का हिस्सा रहे। टीम की सफलता पर एसोसिएशन के अध्यक्ष समरजीत सिंह, फिरोज आरा, अमर प्रकाश, इतरत हुसैन खान, वसीउल्लाह खान, इमरान अहमद लारी, रंजय सिंह ने बधाई दी।