फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कहीं-कोई चूक न हो, आ रहे हैं राष्ट्रपति : योगी

कहीं-कोई चूक न हो, आ रहे हैं राष्ट्रपति : योगी

Wed, 05 Dec 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
कहीं-कोई चूक न हो, आ रहे हैं राष्ट्रपति : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के समापन मौके पर नौ दिसंबर को गोरखपुर आएंगे और अगले दिन 10 की दोपहर लौटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक एयरफोर्स स्टेशन पर उनका स्वागत करेंगे।राष्ट्रपति जिस रूट से गुजरेंगे, उसे चमकाने की तैयारी है। एयरफोर्स से सर्किट हाउस और सर्किट हाउस से लेकर गोरखनाथ मंदिर के रास्तों पर डिबाइडर पर एलईडी लाइटें लगाने के साथ ही उनका रंग रोगन भी होगा। पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध द्वार का भी रंग रोगन होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की मंदिर में समीक्षा की। इस दौरान उन्होेंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग अपने-अपने दायरे में आने वाली सड़कों की सफाई, रंग-रोगन आदि का काम हर हाल में आठ दिसंबर तक पूरा कर लेें। कहीं भी बैनर-पोस्टर न दिखाई पड़े। उन्होंने पुलिस महकमे को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी कोई चूक न होने पाए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल सही रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने जीडीए के अफसरों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के यहां से लौटने तक के लिए एम्स के किनारे सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को पाट दिया जाए। बैठक में प्रशासन, पुलिस, जीडीए, नगर निगम, लोनिवि, विद्युत, यातायात समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed