फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे के तीन अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

रेलवे के तीन अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 06 Nov 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 06 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के तीन अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई
rail - फोटो : rail
गोरखपुर। डोमिनगढ़ स्टेशन के पास बेपटरी हुई बाघ एक्सप्रेस की जांच पूरी कर ली गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट मुख्य संरक्षा अधिकारी को सौंप दी है। बताया जाता है कि जांच में इंजीनियरिंग विभाग की गड़बड़ी पाई गई है। बिना ब्लॉक लिए ट्रैक पर काम कराने का मामला सामने आया है। अब रेल प्रशासन लखनऊ मंडल के तीन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


काठगोदाम से हाबड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को डोमिनगढ़ स्टेशन पर बेपटरी हो र्गई थी। ट्रेन की एसएलआर बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेल प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी।
विज्ञापन


जांच टीम ने ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड से बयान दर्ज करने के बाद सुरक्षा बिंदुओं की पड़ताल की। सूत्रों की मानें तो जांच में बड़ी लापरवाही के बारे में जानकारी मिली है। लखनऊ मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया। अब जबकि जांच पूरी हो गई है तो माना जा रहा है जिम्मेदार तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed