फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dandiya night

सिंधी काउंसिल का डांडिया नाइट

Sun, 21 Oct 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 21 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
dandiya night
डांडिया नाइट में रही बॉलीवुड के गीतों की धूम - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मैं तो छोड़ चली बाबुल का देश..., तोहरे कारन हमरा देश में बलम..., भीगी भीगी रातों में ऐसी बरसातों में... सरीखे बॉलीवुड गीतों पर रविवार को डांडिया नाइट में सिंधी समाज की महिलाएं थिरकती नजर आईं। मौका था सिंधी काउंसिल की महिला विंग की ओर से विजय चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित ‘धूम, मस्ती, धमाल-हंगामा’ कार्यक्रम का।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, सिंधी काउंसिल की अध्यक्ष मीरा करमचंदानी और सचिव मंजू केशरवानी ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इसके बाद करवा चौथ, डांडिया नाइट और फैशन शो का आयोजन हुआ। डांडिया नृत्य में आस्था, मोनिका, नीतू, रेनु, आकांक्षा, त्रिशला, कामना, मधु, गरिमा, प्रियांशी, सपना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान काउंसिल की कोषाध्यक्ष नीलम धनवानी, रश्मि तोलानी, छाया सिंघानी, ऋतिका लालवानी, आकांक्षा हिरवानी, आस्था, मोनिका करमचंदानी, सरिता असरानी, नीलम सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पारंपरिक परिधान में रैंप पर बिखेरा जलवा

करवाचौथ के अवसर पर सिंधी महिलाओं के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने रैंप में जलवा बिखेरा। वर्षा और मोनिका करमचंदानी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुना गया। डांडिया में गरिमा बजाज और मधु को पहला और दूसरा स्थान हासिल हुआ। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed