{"_id":"5b0db66d4f1c1bac6e8b5365","slug":"121527625325-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल की जया अव्वल, सौम्या-मालविका को दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल की जया अव्वल, सौम्या-मालविका को दूसरी रैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 30 May 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट निकलने के बाद विद्यार्थियों ने खुशियां मनाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर कामयाबी का झंडा फहराया है। आर्मी पब्लिक स्कूल की जया सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की सौम्या तुलस्यान और द पिलर्स पब्लिक स्कूल की मालविका जायसवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। उदया पब्लिक स्कूल के अनिकेत मौर्या, आर्मी पब्लिक स्कूल के निखिल व जसपाल सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है।
जिले में 35 स्कूलों में 12095 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 86.25 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण हुए। सीबीएसई के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक विद्यार्थियों ने 95 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट निकलने के बाद कई स्कूलोें में विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाए और यादगार लम्हों को कैमरे में कैद किया।