{"_id":"5af09db84f1c1bea118b5c31","slug":"121525718456-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MMMUT : जूता-मोजा पहनकर नहीं दे सकेंगे प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMMUT : जूता-मोजा पहनकर नहीं दे सकेंगे प्रवेश परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मदन माेहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जबरदस्त सख्ती रहेगी। जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई है। जो अभ्यर्थी चप्पल पहनकर आएंगे, उन्हें ही सीधे परीक्षा कक्ष में जाने दिया जाएगा। इस बार की प्रवेश परीक्षा में 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के तहत 12 मई को बीटेक, एमबीए और एमसीए के पेपर होंगे। इसके लिए यूपी के अलग-अलग शहरों में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एमटेक की प्रवेश परीक्षा 13 मई को होगी। पहली बार प्रवेश पत्र डाउनलोड करके परीक्षा देने का विकल्प दिया गया है। वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउन लोड किए जा सकते हैं। इससे पहले प्रवेश पत्र डाक से अभ्यर्थियों के घर भेजे जाते थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि गोपनीयता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रवेश परीक्षा की तमाम प्रक्रियाएं बदली गई हैं। इसका विस्तृत ब्योरा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 मई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
देहरादून में नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
अभ्यर्थियों की कम संख्या होने के कारण उत्तराखंड के देहरादून में प्रवेश परीक्षा का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। अब देहरादून के अभ्यर्थियों को बरेली आकर पेपर देना होगा। इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
जेईई मेन से भरेंगी 10 फीसदी सीटें
मालवीय विश्वविद्यालय में बीटेक की 660 सीटें हैं। इनमें से 90 फीसदी सीटें प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। 10 फीसदी सीटें जेईई मेन से भरी जानी हैं। इसका सर्कुलर पहले ही जारी किया जा चुका है। एमबीए की 60, एमसीए की 60 औैर एमटेक की 132 सीटें भरी जानी हैं।
जुलाई में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा
पीएचडी की 26 सीटें भरी जाएंगी। इसकी प्रवेश परीक्षा दो जुलाई को कराई जाएगी। शाम को परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। तीन जुलाई को पास हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।