फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसानों ने उखाड़ फेंका कब्जे का खूंटा

मानबेला : अफसरों के जाते ही किसानों ने उखाड़ फेंका कब्जे का खूंटा

Fri, 19 Jan 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 19 Jan 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने उखाड़ फेंका कब्जे का खूंटा
जीडीए अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की थी। - फोटो : Amar Ujala
राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना के आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए जीडीए ने पैमाइश के बाद जो बांस के खूंटे गाड़े थे, उन्हें किसानों ने उखाड़कर फेंक दिया। किसानों ने पैमाइश के समय ही चेतावनी दी थी कि जीडीए लाठी के दम पर भले ही पैमाइश करा ले लेकिन वह निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। उधर, जीडीए सचिव राम सिंह गौतम का कहना है कि प्राधिकरण ने पहचान के लिए खूंटा लगाने के साथ ही चूना भी डलवाया था जो अभी मौजूद है। जल्द ही कालोनी के विकास के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आवंटी भी अपने-अपने प्लाट पर निर्माण शुरू करा सकेंगे। अगर किसी आवंटी को दिक्कत होगी तो दोबारा पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन


आठ साल बाद जीडीए के अफसरों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को राप्तीनगर आवासीय योजना के 34 आवंटियों को कब्जा दिलाया। पैमाइश के बाद खूंटा लगाकर संबंधित आवंटियों के प्लाट की चौहद्दी तय की गई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। जीडीए की टीम और पुलिस के लौटने के बाद रात को किसानों ने सभी खूंटे उखाड़कर फेंक दिए। मानबेला की अधिगृहीत 200 एकड़ में से 57 एकड़ जमीन पर 2009 में राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना शुरू की गई थी, लेकिन मुआवजे का विवाद न सुलझने से किसान जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


जीडीए ने 22 और आवंटियों को कब्जा दिलाया
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने दूसरे दिन शुक्रवार को राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के 22 और आवंटियों को पैमाइश के बाद कब्जा दिलाया। पहले दिन प्राधिकरण ने 34 आवंटियों को कब्जा दिलाया था। जीडीए सचिव राम सिंह गौतम के मुताबिक रजिस्ट्री करा चुके सभी 392 आवंटियों को कब्जा दिलाया जाएगा। शनिवार को भी प्राधिकरण कब्जा दिलाएगा। दूसरे दिन कब्जा दिलाने पहुंची प्राधिकरण की टीम ने काफी राहत महसूस की। मानबेला किसानों में से कोई भी विरोध करने नहीं पहुंचा। टीम ने बाकायदा कैंप लगाकर पैमाइश कर एक-एक आवंटी को कब्जा दिलाया। इसके बाद सभी 22 आवंटियों को कब्जे से जुड़े प्रपत्र सौंपे गए। उधर, आठ साल तक प्राधिकरण के चक्कर लगाने के बाद अपनी जमीन पर कब्जा मिलने की खुशी आवंटियों के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ी। कब्जे का प्रपत्र मिलते ही कुछ महिला आवंटियों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वहीं आवंटियों ने प्राधिकरण के अफसरों से निर्माण के दौरान भी सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। इस दौरान एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, जीडीए सचिव राम सिंह गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, एसपी सिटी गणेश शाहा समेत कई प्रशासनिक , पुलिस और प्राधिकरण के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्बाद हो गए जीडीए के 10 करोड़
राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना की शुरुआत के दौरान प्राधिकरण ने करीब 10 करोड़ रुपये खर्च कर मिट्टी की भरान के साथ ही खड़ंजा, नाली, बिजली के पोल और पानी की पाइप लाइन बिछाई थी। इसी दौरान मुआवजा बढ़ाने की मांग लेकर मानबेला के किसानों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद काम ठप हो गया। इन आठ सालों में बिजली के पोलों को छोड़कर सब कुछ खराब हो चुका है। प्राधिकरण के मुताबिक अब सड़क की मरम्मत के साथ ही नए सिरे से नाली और पेयजल की पाइपलाइन बिछानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed