{"_id":"5a3bf9a04f1c1ba7678c313e","slug":"121513879968-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी अस्पताल में छापा, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडारी अस्पताल में छापा, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM IST
basti
basti
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
पिंडारी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करती केंद्रीय टीम।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। दिल्ली से आई पीसीपीएनडीटी की पांच सदस्यीय केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को पिंडारी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। तीन घंटे तक गहन जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने सेंटर को सीज कर दिया और कई दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले आयी। सूत्रों के अनुसार, किसी शख्स की शिकायत पर टीम यहां पहुंची थी। भ्रूण का लिंग परीक्षण करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई के उद्देश्य से पूर्वाह्न करीब 11 बजे पीसीपीएनडीटी (प्री कंसील प्रेनेटल डायग्नोस्टिक टेस्ट) की केंद्रीय टीम डॉ. प्रमोद एस लोनेकर के नेतृत्व में मनिंदर आहूजा, बाबू एम जार्ज, दीपक कुमार भट्ट और डॉ. अजय घई साथ सीएमओ कार्यालय पहुंची। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया जिले भर के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का ब्योरा लिया और नोडल अधिकारी के साथ पिंडारी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचकर टीम ने यहां रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने सेंटर के उपकरणों की घंटों तक पड़ताल की। इसके बाद अभिलेखों को खंगाला और सेंटर को सीज कर लौट गई। नोडल अधिकारी डा. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि पिंडारी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में तमाम तथ्य एकत्रित किए गए हैं। उसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।