{"_id":"5a3be3c34f1c1b001c8ba35d","slug":"121513874371-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान देने के लिए महिला ने सरयू में लगाई छलांग, बच्चों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान देने के लिए महिला ने सरयू में लगाई छलांग, बच्चों ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिला की जान बचाने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज में घरेलू कलह से आजिज आकर जान देने के लिए सरयू नदी में कूदी महिला को दो छोटे बच्चों ने बचा लिया। महिला को पुल से कूदते देख दोनों बच्चे नाव लेकर पहुंचे और खींचकर बाहर निकाल लिया। बच्चों की बहादुरी पर उन्हें मुक्ति पथ के कोषाध्यक्ष महेश उमर ने नकद इनाम दिया।
बृहस्पतिवार की शाम मऊ के मरदह के धरिया गांव निवासी दीपक सिंह की पत्नी अर्चना (33) पारिवारिक कलह से तंग आकर जान देने के इरादे से बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर पहुंचीं। वहां कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते निर्भय साहनी (10) और शिवम साहनी (12) ने देख लिया। इसके बाद दोनों तत्परता दिखाते हुए नाव लेकर वहां पहुंचे, जहां महिला डूब रही थी। दोनों ने खींचकर महिला को बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में वहां मुक्तिपथ के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घरेलू कलह से तंग आ गई थी। इसी से आत्महत्या करने का फैसला कर लिया था। हालांकि जान बचने के बाद वह खुश नजर आईं। उनका कहना था कि गुस्से में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया। बाद में पुलिस ने घर वालों को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया।