फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज कांग्रेसी गिनाएंगे इंदिरा गांधी की उपलब्धियां

आज कांग्रेसी गिनाएंगे इंदिरा गांधी की उपलब्धियां

Sun, 22 Oct 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
आज कांग्रेसी गिनाएंगे इंदिरा गांधी की उपलब्धियां
इंदिरा जन्मशताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर बैठक करते कांग्रेस के नेता। - फोटो : Amar Ujala
निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह से कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुट गई है। मेरठ, बरेली, लखनऊ, झांसी, इलाहाबाद, बनारस आदि शहरों के बाद अब गोरखपुर में समारोह मनाने के लिए कांग्रेसी दिग्गज शहर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद शुक्ला और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राणा गोस्वामी रविवार को शहर पहुंचे और समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के 11 जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे। इस दौरान लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इस कार्यक्रम का निकाय चुनाव से कोई जुड़ाव नहीं, लेकिन निकाय चुनाव से पहले यह कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। रविवार को शहर आने के बाद सर्किट हाउस में संजय सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की और फिर गोरखपुर क्लब स्थित कार्यक्रम स्थल की तैयारियां देखीं।
विज्ञापन


जुटेंगे 11 जिलों के कांग्रेसी
जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने बताया कि समारोह में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकरनगर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें गुलाम नबी आजाद के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद राज बब्बर समारोह के मुख्य वक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. संजय सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में पूर्व मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इनके अतिरिक्त 11 जनपदों के एआईसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान व पूर्व जिला एवं शहर अध्यक्ष, चारों फ्रंटल संगठनों के युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व महिला कांग्रेस सहित अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति, जनजाति विभागों के अध्यक्ष आदि भी आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed