फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25000 दीपों से सजाया सूरजकुंड धाम

25000 दीपों से सजाया सूरजकुंड धाम

Sun, 22 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
25000 दीपों से सजाया सूरजकुंड धाम

विज्ञापन
गोरखपुर।
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था ‘संस्कार भारती’ की गोरखपुर इकाई ने दीपावली पर 25000 दीपों से सूरजकुंड पोखरे को सजाया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला रहे।
शुभारंभ मुख्य यजमान ने अन्य यजमानों के साथ सूर्यास्त पर भगवान सूर्य की आरती उतार कर की। इसके बाद गायकों ने गंगा आरती गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में संस्कार भारती की महती भूमिका निभा रही है। अन्य यजमानों में डॉ एसी वैश्य, डॉ. अनिता वैश्य, रैम्पस स्कूल के प्रबंध निदेशक विवेक श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, डॉ संजय श्रीवास्तव, एपी श्रीवास्तव, सतीश चंद्र मिश्र, आशा मिश्रा, शीतल प्रसाद, चित्रा देवी, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. कुमुद सिंह रहे। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, व्यापारी नेता सीताराम जायसवाल मौजूद रहे। इस मौके पर संस्कार भारती संगीत प्रमुख प्रतिमा श्रीवास्तव एवं कन्हैया श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविशंकर खरे, डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ बीके सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक बिरेंद्र गुप्ता रहे। आगंतुकों का स्वागत अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव ने किया। घन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजीत प्रताप सिंह ने किया। संचालन प्रेम पराया और शुभैन्दु ने किया।
विज्ञापन



सूरजकुंड धाम का सुंदरीकरण किया जाएगा: शिव प्रताप शुक्ला
गोरखपुर। दीपोत्सव महोत्सव के अवसर पर पहुंचे मुख्य यजमान वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पौराणिक स्थलों के पर्यटकीय विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। सूरज कुंड धाम एक महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक केंद्र है, इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। कहा कि सूरजकुंड त्रेता युग का स्थल है जो प्रभु राम से जुड़ा है। सूरजकुंड धाम लाखों जनमानस की आस्था का केंद्र भी है। इस दौरान सूरजकुंड धाम विकास समिति व स्थानीय सदस्यों के एक दल वित्त राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि वित्त राज्य मंत्री ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्हें और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही धाम से अवैध कब्जा और अतिक्रमण पूरी तरह खत्म हो सकेगा और धाम को विश्व पर्यटन केंद्र का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed