फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विकास के नाम पर चल रहा ‘लूट’ का खेल

विकास के नाम पर चल रहा ‘लूट’ का खेल

Sun, 17 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
विकास के नाम पर चल रहा ‘लूट’ का खेल
संतकबीरनगर। विकास के नाम पर ‘लूट’ का खेल चल रहा है। अपात्र लाभ ले रहे हैं और बिना काम किए ही भुगतान कर दिया गया। जी हां! यही सेमरियावां, बेलहर कला और हैंसर बाजार ब्लॉक के सोशल आडिट का सच है। यह सच जानने के बाद डीएम ने पूर्व सचिव, कार्य प्रभारी, प्रधान, टीए, एपीओ व बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करक विभागीय कार्रवाई का निर्देश डीडीओ को दिया है। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के विकास कार्यों का सोशल ऑडिट ग्राम पंचायत स्तरीय गठित सोशल ऑडिट टीम और ब्लॉक कोआर्डिनेटर द्वारा किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सेमरियावा ब्लॉक के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा में आवास के नाम पर रामकिशुन, साल्हेपुर गांव में हर मोहम्मद को एक-एक व मतउल्लाह को दो किस्त मिल चुकी है। पर, मानक के अनुसार काम नहीं हुआ। डारीडाहा में किठुरी सीवान पुल से पूरब शमशान घाट तक बांध निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता की गई है। यहां सिर्फ 45 प्रतिशत हुआ है। बूढाननगर में आवास के लाभार्थी सुरेश,माया देवी और मालती के पास पूर्व में आवास पाया गया। हरिराम पुत्र वंशराज के जॉबकार्ड पर 18 दिन काम का अंकन है,जबकि मजदूर ने सिर्फ 12 दिन ही काम करना बताया है। ढोढई गांव में इंदिरा आवास के दो लाभार्थियों से गांव के एक व्यक्ति द्वारा प्रथम किस्त में दस-दस हजार रुपये रिश्वत लेने का मामला संज्ञान में आया है। खम्हरिया में रेलवे लाइन से गांव की सीमा तक नाला खुदाई कार्य होना नहीं मिला। जबकि ग्राम पंचायत ने इसका खर्च 2,82,233 रुपये दर्शाया है। उमिला में इंदिरा आवास की लाभार्थी कुटुरा पत्नी रघुनाथ से गांव के ही एक व्यक्ति के जरिए 10,000 रुपये घूूस ली। मजदूर सुरेंद्र, आद्या प्रसाद, कृष्णचंद्र श्रवण कुमार, उमाकांत, दुर्विजय, अरविंद कुमार, नसीबुल्लाह आदि के नाम से जॉबकार्ड बना है, लेकिन इन लोगों ने टीम को बताया कि उनका जॉबकार्ड पूर्व प्रधान के पास रखा है।
विज्ञापन

बेलहर कला ब्लॉक के पिपरा प्रथम के बेहरामाफी रामकनिक के खाते में आवास की धनराशि भेजी गई है जबकि यह जीवित ही नहीं हैं। भिटिया में आरती देवी के खेत का समतलीकरण व मेड़बंदी बिना कराए ही 29,463 रुपये ,बलिराम ,सुखदेव पुत्र पियारे के खेत का समतलीकरण व मेड़बंदी बिना कराए ही 33,649 रुपये का भुुगतान पाया गया। देवलसा में पौधरोपण नहीं पाया गया, जबकि सामग्री अंश में 6,900 रुपये दर्शाया गया है। कुल्हडिया में श्याम बली के घर से गुल्लरु यादव के घर के पास होते हुए चन्नी के घर तक खडंजा कार्य बिना कराए ही 1,97,161 रुपये का भुगतान हो गया है। सुखराम गुप्ता के घर से रमेश मिश्रा के खेत तक खड़ंजा कार्य बिना कराए ही 224152 रुपये का भुगतान हुआ है। रामसजीवन ने आवास दिलाने के नाम पर गांव के ही एक व्यक्ति पर 20000 रुपये घूस लेने का आरोप मढ़ा है। परासी गनवरिया में खेलावन ने सोशल आडिट टीम को बताया कि 2016-17 में अब्बास अली के घर के पास पोखरे की खुदाई व सफाई कार्य बिना कराए ही 2,40,000 रुपये का भुगतान किया गया है। हैंसर बाजार ब्लॉक में दुघरा कला में खड़ंजा कार्य मात्र 12 मीटर लगा है। इसके एवज में 90,000 रुपये का भुगतान हुआ है। बंडा बाजार में किसी लाभार्थी को शौचालय का लाभ नहीं दिया गया है। कटया में दस आवास दिए गया हैं और इनमें से अधिकांश अपूर्ण है। लहुरेगांव में मोहम्मद ईशा पुत्र हसन अली और जकीउल्लाह को दोनों किस्त दे दी गई, लेकिन आवास बना नहीं है। डीएम ने बताया कि अत्यंत गंभीर अनियमितताएं कारित की गई है। बीडीओ एवं एपीओ को कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed