फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Attacks SP Says BJP Government Transformed Uttar Pradesh Through Development

गोरखपुर: चौरीचौरा में सीएम योगी बोले- सपा सरकार में यूपी बना था अपराध का गढ़, भाजपा ने विकास से बदली तस्वीर

Sun, 01 Nov 2026 03:28 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखुपर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखुपर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 01 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चौरीचौरा में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने भोपा बाजार (समपार संख्या 147बी) रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 287.56 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Yogi Attacks SP Says BJP Government Transformed Uttar Pradesh Through Development
चौरीचौरा में सीएम याेगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया था। उस समय बदमाशों को संरक्षण मिलता था और व्यापारी, किसान व बेटियां असुरक्षित थीं। वहीं, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास और सुशासन के जरिये प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। आज उत्तर प्रदेश पतन और शोषण की नहीं, बल्कि प्रगति और संस्कृति की धरती बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

Trending Videos

59.44 करोड़ से बने भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री चौरीचौरा में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने भोपा बाजार (समपार संख्या 147बी) रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 287.56 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोग दूर भागते थे, लेकिन अब प्रदेश की पहचान बदल गई है। यहां कर्फ्यू और दंगों की जगह उत्सव का माहौल है।

सपा सरकार में हुए 1500 दंगे, भाजपा ने माफिया को मिट्टी में मिलाया
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की चार बार की सरकार में प्रदेश में 1500 दंगे हुए। सपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया की व्यवस्था दी थी। उस दौरान गुंडे गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे और व्यापारियों को लूटते थे। बेटियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं से विकास को गति दी है। अब माफिया किसी गरीब की जमीन पर कब्जा करने या किसी बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर सकता।

किस मुंह से नैतिकता की बात करते हैं कांग्रेस और सपा के लोग
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार के समय 'देख सपाई, बिटिया घबराई' का नारा चलता था। व्यापारी व्यापार करने से डरते थे और त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। महीनों तक कर्फ्यू और दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब बदमाशों को संरक्षण देना और भाजपा का मतलब बदलाव का सारथी बनना है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। 46 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का अवसर मिला है। गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। जनधन खातों और डिजिटल लेनदेन से बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है।

विज्ञापन

CM Yogi Attacks SP Says BJP Government Transformed Uttar Pradesh Through Development
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने हाल में चक्रवात के कारण असमय बारिश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए नया पैकेज लाएगी। सभी जिला प्रशासन को नुकसान का सर्वे करने और तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

विज्ञापन

चौरीचौरा के क्रांतिकारियों को किया याद

CM Yogi Attacks SP Says BJP Government Transformed Uttar Pradesh Through Development
चौरी चौरा के क्रांतिकारियों के त्याग, शौर्य और बलिदान को नमन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी ने चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने 172 देशभक्तों को फांसी की सजा सुनाई थी। उस समय पंडित मदन मोहन मालवीय ने क्रांतिकारियों की पैरवी की और 151 लोगों को फांसी से बचाने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा के क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आजादी के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

मुख्यमंत्री ने बाबा गोरखनाथ, मां तरकुलहा देवी, शहीद बंधु सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल और चौरीचौरा के अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों को सम्मान देना हमारा नैतिक दायित्व है।

शहीद स्मारक के नाम से जाना जाएगा रेल ओवरब्रिज
मुख्यमंत्री ने भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज के निर्माण से आवागमन में होने वाली सुविधा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस ओवरब्रिज का नाम शहीद स्मारक ओवरब्रिज होना चाहिए, ताकि चौरीचौरा के क्रांतिकारियों की स्मृतियां हमेशा जीवित रहें।

उन्होंने मां तरकुलहा देवी मंदिर के विकास और शहीद बंधु सिंह के बलिदान का भी उल्लेख किया। कहा कि डबल इंजन सरकार ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है।

व्यापारियों को दिया सुरक्षा और सहयोग का भरोसा
सीएम योगी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनके कारोबार पर कोई संकट नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका व्यवसाय चलता है तो रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। सरकार व्यापारियों के हितों और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, विधायक सरवन निषाद, राज्यसभा सांसद संगीता यादव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed