फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डूबने से बालक और बुखार से बच्ची की मौत

डूबने से बालक और बुखार से बच्ची की मौत

Wed, 23 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डूबने से बालक और बुखार से बच्ची की मौत
मिश्रौलिया/बांसी(सिद्धार्थनगर)। जिले में पिछले 24 घंटे में बाढ़ के पानी में डूबने से बंधे पर खेल से बालक ओर बुखार से बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के टोला मेथीडीह में बुधवार को बूढ़ी राप्ती के बांध पर खेलते समय एक बालक नदी में गिरकर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के मंझलिया गांव के टोला मेथीडीह गांव निवासी सुद्धू का 12 वर्षीय पुत्र श्रवण बुधवार दोपहर गांव के पास से बहने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के बांध पर खेल रहा था। बाढ़ की वजह से बांध पर कटान हुआ था। खेलते-खेलते पैर फिसलने से श्रवण नदी में गिर गया। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक श्रवण डूब चुका था। ग्रामीणों के घंटों खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को जानकारी देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर से सटे बाढ़ प्रभावित गांव गरगजवा में चार दिनों से बीमार एक ढाई साल की बच्ची की मंगलवार रात मौत हो गई। गरगजवा निवासी परशुराम की ढाई वर्षीय पुत्री सीमा चार दिनों से बीमार थी, उसका इलाज पीएचसी बांसी में चल रहा था। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को गरगजवा गांव के सामने बांध पर चल रहे कैंप में लाए और बस्ती ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की मां राम दुलारी ने बताया कि जिस दिन गांव में बाढ़ का पानी घुसा, उसी दिन बेटी बुखार से पीड़ित हुई थी। बुखार का इलाज चल रहा था। उसके शरीर में सूजन भी आ गई थी और मंगलवार की रात उसकी हालत काफी बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed