{"_id":"596274154f1c1b6b578b4767","slug":"121499624469-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल महिला की मौत, बेटी ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल महिला की मौत, बेटी ने दी तहरीर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जमीन संबंधी विवाद में 30 जून को हुई मारपीट में घायल 65 वर्षीय महिला की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर गणेश प्रसाद सिंह और सीओ जनार्दन तिवारी पहुंचे। मृतका के घरवालों ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के आठ लोगों की पिटाई से वृद्ध महिला की मौत हुई है। मृतका की पुत्री अनीता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष की पांच महिलाओं सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली गांव के इंद्रसेनवा निवासी बुन्ना देवी का उनके दूसरे पक्ष के लोगों से काफी दिन से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते 30 जून को दूसरे पक्ष के लोग बुन्ना देवी के खेत में जबरिया धान की रोपाई करने की तैयारी कर रहे थे, जिस पर बुन्ना देवी ने विरोध करना शुरू कर दिया। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए और डंडा तथा लात घूसों से उनकी पिटाई करने लगे। इस दौरान बुन्ना की दोनों बेटियों ने मां को मारने पीटने का विरोध किया तो उन दोनों को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारा पीटा। मारपीट के दौरान ही बुन्ना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब सात बजे घर पर ही बुन्ना की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिवारीजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ कुबेरस्थान अमित कुमार राय मयफोर्स पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसओ की सूचना पर एसडीएम सदर गणेश प्रसाद सिंह तथा सीओ जनार्दन तिवारी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के परिवारीजनों का आरोप है कि बीते 30 जून को दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल होने से ही बुन्ना देवी की मौत हुई है।
इस संबंध में कुबेरस्थान थाने के एसओ अमित कुमार राय का कहना था कि मृतका की पुत्री की तहरीर पर दूसरे पक्ष की पांच महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।