फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देश सेवा की शपथ ले 979 प्रशिक्षु बने सिपाही

देश सेवा की शपथ ले 979 प्रशिक्षु बने सिपाही

Wed, 17 Apr 2019 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
देश सेवा की शपथ ले 979 प्रशिक्षु बने सिपाही
979 प्रशिक्षुओं को मंगलवार को पुलिस में शामिल किया गया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। एसएसबी केंद्र में छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 979 प्रशिक्षुओं को मंगलवार को पुलिस में शामिल किया गया। एसएसबी के परेड ग्राउंड पर आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें उनके कर्तव्य की जानकारी और उसे निभाने की शपथ दिलाई गई। इन कैडेट्स का इस बार का प्रशिक्षण थोड़ा अलग था। उन्हें दंगा, भीड़ नियंत्रण के साथ ही साइबर अपराध, कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महानिदेशक प्रशिक्षण मुख्यालय गोपाल गुप्ता ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षुओं की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र के जवानों, अधीनस्थों और अधिकारियों के धैर्य व ईमानदारी की तारीफ की। कहा कि परेड की उत्कृष्टता से यह पता चलता है कि इन लोगों ने कितनी मेहनत की है। वहीं प्रशिक्षण अधिकारी और द्वितीय कमान अधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कठोर परिश्रम के बाद एक सिपाही तैयार होता है। एक सिपाही के लिए उसके प्रशिक्षकों का अनुभव और नेतृत्व प्रेरणाश्रोत होता है। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रकार के प्रशिक्षण में अच्छा करने वालों को सम्मानित किया और पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed