फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

चार वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 14 Apr 2019 11:41 PM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
चार वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म
रेप - फोटो : SELF
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम दरवाजे पर खेल रही चार वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घर वालों की सूचना पर पुलिस टीम जांच में जुटी है। रविवार को लखनऊ की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


मां की तहरीर के अनुसार उनके पति दिल्ली में पेंटिंग का काम करते हैं। वह बेटी के साथ घर पर रहती हैं। शनिवार की शाम लगभग छह बजे गांव के 14 और 12 वर्ष के दो लड़के उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर दोनों भाग निकले। रोती-बिलखती बेटी घर पहुंची तो वह उसकी दशा देखकर दंग रह गईं। इसके बाद वह खून से सने कपडे़ और बालिका को लेकर छावनी थाने पहुंचीं। क्षेत्राधिकारी ने भी बालिका और उसकी मां से पूछताछ की। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि पाक्सो और एससी-एसटी आदि धाराओं के केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एक आरोपी जन्म से मानसिक रोगी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed