{"_id":"5c97caf3bdec22145544ea16","slug":"11553451763-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में पत्नी की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में पत्नी की भी मौत
Sun, 24 Mar 2019 11:52 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा (महराजगंज)। शादी के सात फेरे के दौरान ली गई कसमें आखिरकार पूरी हो गईं। रात में पति ने दम तोड़ा। आधे घंटे बाद पत्नी ने भी आखिरी सांस ली। दोनों की अर्थी साथ उठी तो गांव वालों ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पांच पुत्र एवं एक बेटी का भरा-पूरा परिवार माता-पिता की एक साथ मौत से स्तब्ध है।
मिठौरा के हरतोड़वा टोला निवासी जगदीश यादव (50) मिठौरा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान थे। वर्तमान में वह मिठौरा उप डाकघर में पोस्टमास्टर थे। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें लखनऊ पीजीआई में ले जाया गया था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आए थे। शनिवार की रात अचानक उनकी तबियत फिर खराब हुई और घर में ही मौत हो गई। यह सदमा उनकी पत्नी शांति देवी (48) बर्दाश्त नहीं कर सकीं। आधे घंटे बाद ही उनकी भी मौत हो गई।