{"_id":"5c7c2905bdec2208b0010ecf","slug":"11551640837-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल में भी अब इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल में भी अब इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई
Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले के जूनियर हाईस्कूलों में भी अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। पिछले साल से प्राथमिक स्कूलों में लागू इस व्यवस्था की सफलता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। प्रयोग के तौर पर नए शिक्षण सत्र में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई को हर विकास खंड के एक-एक स्कूलों को लिया जाएगा। जिले में 23 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। वहीं 100 नए प्राथमिक विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी।
प्रदेश सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में संसाधन उपलब्ध कराए हैं। जनपद के 102 प्राथमिक स्कूलों में यह सुविधा मिल रही थी। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक, दो व तीन में शिक्षण कार्य अंग्रेजी माध्यम व कक्षा चार व पांच में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से पहले साल शिक्षा दी गई। इन स्कूलों के लिए अलग से किताबों का भी प्रबंध किया गया। इसे सफल होता देखकर सरकार ने जूनियर हाईस्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की योजना तैयार की है। प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लाक के एक-एक जूनियर हाईस्कूलों को लिया जाएगा। इसके अलावा हर विकास खंड में पांच-पांच और अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय होंगे।
विज्ञापन
:

यह है शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का चयन समिति द्वारा करने की प्रक्रिया है। समिति में डायट प्राचार्य अध्यक्ष, राजकीय इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता, अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ सदस्य और बीएसए सचिव होंगे। समिति द्वारा चयन हेतु 50 अंक की लिखित परीक्षा तथा 50 अंक की व्यक्तित्व परीक्षा ली जाएगी। चयनित शिक्षकों का डायट पर पांच-पांच दिन का दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले साल शिक्षकों के न मिलने के कारण मजबूरी में इच्छुक व योग्य शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया से हटकर की गई।
विज्ञापन
: