{"_id":"5c5c7e0ebdec2273a032593d","slug":"11549565454-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : राहत देने वाला रहा पहले दिन का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : राहत देने वाला रहा पहले दिन का पेपर
Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एडी काॉलेज में यूपी बाोडऱ्र्ड की परीक्ष्ाा
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हुई। इस बार प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए पंद्रह मिनट अतिरिक्त मिले। पहले दिन आसान प्रश्नपत्र से परीक्षार्थियों ने राहत महसूस की। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों के चेहरों से तनाव गायब था।
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने सुबह की पाली में संगीत गायन और इंटर में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प और सिलाई के पहले पेपर की परीक्षा दी। सुबह परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में जो भय था, वह दोपहर को परीक्षा के बाद दूर हो गया। केंद्र से जब वे बाहर निकले तो टेंशन फ्री दिखे। सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभ्यास किया था, उन्हें कहीं से ही प्रश्नपत्र मुश्किल नहीं लगा। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन जब बड़ा पेपर होना होता है तो विद्यार्थी दबाव में रहते हैं। इस बार ऐसा नहीं हुआ। पहले ही दिन आसान पेपर आने से उनमें सकारात्मकता आई।