फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जयंती

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जयंती

Wed, 26 Dec 2018 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जयंती
फोटो संभावित
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल जयंती
25 हजार से ज्यादा बूथों पर केंद्र, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने 62 विधानसभा और 13 लोकसभा क्षेत्र के 25 हजार से ज्यादा बूथों पर कार्यक्रम किए। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सहयोग मांगा। नेताओं ने कहा कि भारत को सशक्त बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री का बड़ा योगदान है। उन्हीं के कार्यकाल में परमाणु बम का सफल परीक्षण किया गया था।
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल के आवास पर दीनदयालनगर मंडल की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री को सभी तबकों के पसंदीदा नेता बताया। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महानगर अध्यक्ष पवन यादव और महामंत्री अवधेश अग्रहरि ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने गरीबों के बीच कपड़े बांटे। मीडिया प्रभारी रंजना गुप्ता, रीता गुप्ता, पदमा गुप्ता, ललिता मोदनवाल, अंजनी गुप्ता, रानी रस्तोगी, शकुंतला जायसवाल, चित्रलेखा, शांति देवी, ममता गुप्ता और सुमन श्रीवास्तव ने भी पूर्व पीएम को याद किया। सांसद कमलेश पासवान, विधायक फतेह बहादुर सिंह, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, संगीता यादव, महेंद्र पाल सिंह ने भी जनप्रिय नेता को याद किया। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक निकेत नारायण सेवक पांडेय, विनोद पांडेय, हरिप्रकाश मिश्र ने अटल जी को चमत्कारी नेता बताया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यम साहनी, माल्हनपार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी सिंह लक्की ने भी राजनीति के शिखर पुरुष को याद किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, राहुल तिवारी, बृजेशमणि मिश्र, हिमांशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed