{"_id":"5c21292dbdec2257222dae0b","slug":"11545677101-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह आसान करने के लिए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह आसान करने के लिए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम ने पैडलेगंज से नौसड़ तक सड़ पर के फोरलेन एवं उसके आस-पास से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया। सोमवार को पैडलेगंज से नवीन महेवा गल्ला मंडी तक के बीच सड़क की बायीं तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। मंगलवार को नौसड़ चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
इसी मार्ग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंडी तक जाएंगे। माना जा रहा है कि उसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। हालांकि प्रशासन की दलील है कि इस अभियान की योजना पहले ही तैयार कर ली गई थी, जो आगे भी जारी रहेगी। सोमवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह और एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा के नेतृत्व में टीम पैडलेगंज से फोरलेन की बायीं ओर से अभियान शुरू किया। पहले दिन रुस्तमपुर तक चले अभियान के दौरान एसपी ट्रैफिक ने सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े चार टेंपो ट्रैवलर समेत 15 ऑटो व कार का चालान किया। देवरिया बाईपास तिराहा पर चालकों को चेताया गया कि अगर वहां कोई गाड़ी खड़ी कर यात्री बैठाते मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान होर्डिंग भी हटाए गए। 30 से अधिक अस्थाई निर्माण ध्वस्त कराए गए।

सड़क के बीच से 75 फीट तक हटेगा अतिक्रमण
सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के मध्य से 75 फीट के दायरे में आने वाले सभी अतिक्रमण ध्वस्त कराए जाएंगे। बताया कि यह अभियान खत्म होने के बाद निरंतर इसकी निगरानी की जाएगी। किसी ने भी दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन