{"_id":"5c17d84bbdec2256af3f4774","slug":"11545066571-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन जरूरी
Mon, 17 Dec 2018 10:43 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
बांसी में कार्यक्रम को संबोधित करते कारागार मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। पिछड़ों और दलितों को अपने विकास के लिए आगे आना होगा। अपने हक की लड़ाई उन्हें स्वयं लड़नी होगी और पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन होना जरूरी है ताकि पिछड़ा वर्ग का विकास हो सके। यह बात अपना दल एस की ओर से माघ मेला मैदान में आयोजित जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कारागार एवं सेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी पटेल ने कही।
डॉ. सोनेलाल पटेल का यह सपना था कि देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ गंवाने वाले लोगों का समुचित उत्थान किया जाए, उसी सपने को साकार करने के लिए अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल काम कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का गठन होना जरूरी है जिससे इस वर्ग का उत्थान हो सके। आत्माराम पटेल, अंजली चौधरी, अमर सिंह नन्हें आदि मौजूद रहे।
अपना दल के खाते में हो डुमरियागंज लोकसभा सीट
विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि 19 माह में सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जिसका लाभ जनता पा रही है। फिर भी सरकार की नीतियों में तमाम विसंगतियां हैं जिसे दूर करने की जरूरत है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल एस की यह मांग होगी कि गठबंधन के तहत डुमरियागंज लोकसभा सीट अपना दल के खाते में दें जिससे इस लोकसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास कराया जा सके।
विज्ञापन
प्रशासन व राजनेताओं ने कार्यकर्ताओं को डराया
अपना दल एस युवा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन को रोकने के लिए ना केवल प्रशासन बल्कि बड़े-बड़े दिग्गजों ने एड़ी चोटी एक कर दिया। कहा कि प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, कोटेदारों को सम्मेलन में न आने के लिए प्रशासन और राजनेताओं द्वारा डराया धमकाया गया।